श्रीमती ममता वैरागी तिरला धार

ये सुख भी नही भाया।
तडफ रही सबकी काया।
मचल रहा मन उडे कैसे
कैदी है पंछी पिंजरे जैसे।
पता चला,आजादी का मतलब।
पास नही रहे चाहे फुटी कोडी।
फिर भी घुमते बनकर नवाब।
सोचो कैसी विपदा आई।
अपने हाथो घर मे समाई।
सीख बहुत बडी देने लाई।
 खिलवाड  मत करो प्रकृति से भाई।
आज सभी कुछ बंद यहां पर।
देख गगन भी रोया यहां पर।
दूर से बैठा वह देख रहा है।
मालिक बनकर जो रह.रहा है।
कोप का भाजन.शायद अडे.है।
उसकी अदालत मे हम खडे.है।।
संभलना हमे हर हाल मे होगा।
वरना घर मे रहना यू पडेगा।
आओ आज भी संकल्प ले ले।
जीवन प्यारा सादगी से जी ले।।
श्रीमती ममता वैरागी तिरला धार


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511