सुनीता असीम

चाँद में ही चाँदनी जिन्दा रही।
प्यार में दिल की लगी जिन्दा रही।
***
आज वीराना हुआ चाहे शहर।
पर अजब इक खामुशी ज़िन्दा रही।
***
मौत का आया हुआ है जलजला।
बस घरों में ज़िन्दगी जिन्दा रही।
***
यूं अंधेरे से भरा था आसमां।
चांद की पर रोशनी जिन्दा रही।
***
हो भले साया दुखों का खत्म हों।
शुष्क आंखों में नमी जिन्दा रही।
***
सुनीता असीम
१/४/२०२०


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... चुप्पी  के   दिन खुशियों के दिन भीगे सपनों की बूंदों के दिन, आते जाते हैं, दि...