सुनीता असीम

दिल में जब भगवान रहेगा।
धरती पर       इंसान रहेगा।
***
हम सब भूलें दुख के लम्हे।
क्या ऐसा आसान रहेगा।
***
पास खुदा के जाना सबको।
कब तक तू अनजान रहेगा।
***
जब तक कोरोना का डर है।
जीवन ये सुनसान रहेगा।
***
अपने भय से खुद जो जीते।
बस वो ही बलवान रहेगा।
***
वक्त सजग रहने का है ये।
बेसुध तो     नादान रहेगा।
***
धीरज खोया गर जो सबने।
 कटता फिर चालान रहेगा।
***
सुनीता असीम
२३/४/२०२०


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... चुप्पी  के   दिन खुशियों के दिन भीगे सपनों की बूंदों के दिन, आते जाते हैं, दि...