दिल ये जलता सा अंगारा था कभी।
इक पड़ा जबसे शरारा था कभी।
****
खेल उल्फत का रहे थे खेलते।
बस वफ़ाओं से गुज़ारा था कभी।
****
खूबसूरत साथ साथी का मिला।
प्यार उसका बस हमारा था कभी।
****
दिल्लगी सी कर रही थी जिन्दगी।
सिर्फ यादों का सहारा था कभी।
****
हस रहे थे तब यहां हमपर सभी।
दिल रहा कितना बिचारा था कभी।
****
सुनीता असीम
15/6/2020
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511