डॉ अर्चना प्रकाश

 


    आज का दिन है बेहद खास ,


  पूरी हुई है सदियों पुरानी आस ।


        स्वतन्त्रता की देवी भी,


   देख तिरंगा हर्षित गर्वित है ।


  कश्मीर से कन्याकुमारी तक ,


  एक हुआ अपना भारत ।


 वन्देमातरम गूंजे कण कण ,


   धरा के स्वर्ग ने पाई नई उजास !


आज कादिन है बेहद खास !


पूरी हुई है सदियों पुरानी आस ।


       सैनिक शेरों की विकट दहाड़े ,


      आतंकी पत्थरबाज खदेड़े ।


     इंच इंच भारत भू वापस लाएं ,


     जिनपिंग ओली भी हैरान हुए ।


    अक्साई चिन गलवान भी ,


    अब होंगे भारत के पास !


आज का दिन है बेहद खास ,


पूरी हुई है सदियों पुरानी आस ।


          भव्य राम मंदिर का न्यास ,


       अयोध्या विश्व मे होगी विशेष ।


       कारसेवक रामसेवको की अब ,


     पूर्ण हुई चिर प्रतिक्चित साध ।


    पूरा हुआ पटेल अटल का सपना ,


    स्वर्ग से वे करते अरदास ।


आज का दिन है बेहद खास ।


       संयम नियम ध्यान योग शैली ,


       कॅरोना का करे समूल विनाश ।


       भारत हुआ विश्व में अग्रणी ,


     रूस अमेरिका भारत को ताकें ।


   कॅरोना वैक्सीन की लिए आस ।


आज का दिन है बेहद खास ,


पूरी हुई है सदियों पुरानी आस ।


 


       डॉ अर्चना प्रकाश गोमती नगर 


         लखनऊ 10 


     मो 9450264638 .


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511