शिवांगी मिश्रा

बाजे बधइया आज जनमें कन्हैया ।


धन्य धन्य मइया घर आयो कन्हैया ।।


जय कन्हैया लाल की जय कन्हैया लाल की ।


गोकुल आनंद छायौ जय हो नंदलाल की ।।


 


खुशी की तरंग है झूमे अंग अंग है ।


नाचे गोपी ग्वाला आज संग संग हैं ।।


नाचो गाओ झूमो सब उत्सव मनाओ ।


बाँटो मिठाइयाँ आज दे दो बधइयाँ ।।


 


धन्य धन्य मइया घर आयो कन्हैया ।।


 


दरस को लाला के आये सब देव हैं ।


बनके सन्यासी देखो आये महादेव हैं ।।


व्याकुल ये नैन दरस पाने गोपाल के ।


करते अरज दिख लादे कन्हैया ।।


 


धन्य धन्य मइया घर आयो कन्हैया ।।


 


विष्णु अवतार लिये बनके कन्हैया ।


कान्हा कहलाये जग यशोमति मइया ।।


मोहन का रूप देख मोहे जग सारा ।


लागे ना नजर सब ले लो बलइयाँ ।।


 


धन्य धन्य मइया घर आयो कन्हैया ।।


 


जय कन्हैया लाल की जय कन्हैया लाल की ।


गोकुल आनंद छायौ जय हो नंदलाल की ।।


 


शिवांगी मिश्रा


लखीमपुर खीरी


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511