सुनील कुमार गुप्ता

शीतल-छाया


आहत मन को कही साथी,


मिल जाती शीतल छाया।


अपनत्व के अहसास संग फिर,


सुख पाती अपनी काया।।


मोह-माया के बंधन संग,


खोया अपनत्व का साया।


सुख के ही सब साथी-साथी,


दु:ख में वो काम न आया।।


आहत मन को फिर जो साथी,


मिलता जो प्रभु का साया।


भक्ति में डूबा तन-मन साथी,


संताप न फिर मन आया।।"


 सुनील कुमार गुप्ता


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9450433511, 9919256950