सुनीता असीम

ये सोचा भी नहीं था बीच अपने फासले होंगे।


मुहब्बत और दिल के बीच में कुछ कायदे होंगे।


****


सुलग उठता मेरा मन हिज्र की भी बात से हमदम।


इन्हीं अनजान राहों में रहे कुछ हादसे होंगे।


****


मुहब्बत के मुनासिब मामले होते नहीं अक्सर।


कभी जिल्लत कभी लानत बहस के काफिले होंगे।


****


उसूलों के रिवाजों के बहाने ही बना करते।


जहां में प्यार के ऐसे खतम बस वास्ते होंगे।


****


मिले बस आशिकों को दर्द औ मरहम नहीं मिलती।


कसक देते कहाँ तक दर्द के ये सिलसिले होंगे


 


सुनीता असीम


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511