सुनीता असीम

मुझको नफरत से नहीं प्यार से डर लगता है।


चाहने वालों के इजहार से डर लगता है


***


तीरगी दूर करे देखूँ जो चहरा उसका।


रोशनी के बिन अंधकार से डर लगता है।


***


सिर्फ फूलों की तरह रक्खे हैं रिश्ते हमने।


बस कभी चुभते हुए ख़ार से डर लगता है।


***


हर ख़बर मौत का संदेश लिए आए बस।


रोज़ आने वाले अख़बार से डर लगता है।


***


अब न संस्कार रहे आज के बच्चों में भी।


उनके बिगड़े हुए आचार से डर लगता है।


***


सुनीता असीम


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... चुप्पी  के   दिन खुशियों के दिन भीगे सपनों की बूंदों के दिन, आते जाते हैं, दि...