सुनीता असीम

नाम अमृत का पियो जितना बहुत।


प्रेम की बूंदें मगर चखना बहुत।


******


है बड़ी दौलत रखो संतोष सब।


चाहिए कम तो नहीं रखना बहुत।


******


राम का ही नाम सब कर लो सुमिर।


सिर्फ थोड़ा ही नहीं जपना बहुत।


******


काम काले कर यहाँ छिपते रहे।


हर कदम ख़तरा रहे बचना बहुत।


*******


रोशनी तुमको खुदा की चाहिए।


तो दुखों की मार को सहना बहुत।


******


आ रहा रोना बहुत ये सोचकर।


ज़िन्दगी का नाम है जलना बहुत।


*******


अब सुनीता की सजा को खत्म कर।


हो गया उसका यहां जलना बहुत।


******


सुनीता असीम


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511