सुनीता असीम

यहीं आवाज़ आई चारसू से।
बुराई से लड़ो ला-तक्नतू से।
****
नहीं बच्चे भी सुनते अब किसी की।
बने मां-बाप के हैं         वो अदू से।
****
मिले मंजिल उसे कोशिश करे जो।
है मिलता क्या नहीं हिम्मत जुनू से।
****
मिलन आसान होता है अगर जो।
न मतलब कोई है फिर आरजू से।
****
गलत जब काम मुझसे हो गया हो।
बची फिरती हूं रब के रूबरू से।
****
नहीं जब काम अच्छे करने तुमको।
रहा क्या फायदा फिर है वुजू से।
****
सुलझते जब नहीं झगड़े हों घर के।
उन्हें सुलझा लो फिर तुम गुफ्तगू से।
****
ला-तक्नतू=हिम्मत
अदू=दुश्मन

सुनीता असीम
७/४/२०२१

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511