एस के कपूर श्री हंस

Good......Morning*
*।।  प्रातःकाल   वंदन।।*
🎂🎂🎂🎂🎂🎂🎂

जीवन में आपके  केवल
सुख का सरोकार हो।
जीवन में बस यश  और
कीर्ति की जयकार हो।।
स्वास्थ्य रहे  उत्तम  और
संकट आये  न कोई।
*सस्नेह प्रातःअभिवादन*
*आपको स्वीकार हो।।*
👌👌👌👌👌👌👌👌
*शुभ प्रभात।।।।।।।।।।।।।।।।।*
*।।।।।।।।।।।।।।  एस के कपूर*
👍👍👍👍👍👍👍👍
*दिनाँक. 18.   05.     2021*


।।रचना शीर्षक।।*
*।। फिर से विश्व गुरु की पहचान*
*वाला ,भारत महान होगा।।*
*।।विधा।।मुक्तक।।*
1
मिलकर धूल में भी   हम
खड़े     हो     सकते   हैं।
टूटकर फिर हम   दुबारा
बड़े हो        सकते     हैं।।
गिर कर भी फिर वैसे ही
उठना   आता      हमको।
देख लेना फिर   वैसे   ही
आसमां चढ़े हो सकते हैं।।
2
परीक्षा यूँ ही      बारम्बार 
हम   देकर          आयेंगे।
खुशियां    अपरम्पार हम
फिर   जाकर       लायेंगे।।
माना कि मुसीबत है और
समय है    महामारी   का।
लेकिन वैसा ही   आकार
हम    लाकर        पायेंगे।।
3
हर    परिस्थिति   में  हम
मुस्कराना        जानते हैं।
हे प्रभु हम    देना     तेरा
शुकराना   जानते        हैं।।
हर मुश्किल को  आसान
बनाना हैं       हम जानते।
अपनी गलतियों का देना
हर्जाना हम  जानते     हैं।।
4
जमीन से आसमान  तक
फिर भारत का नाम होगा।
कुछ ऐसा ही   नायाब सा
हमारा       काम      होगा।।
हमें गर्व     और    गौरव है 
अपनी क्षमता विरासत पर।
फिर विश्व  गुरु की पहचान
वाला भारत    महान  होगा।।

*रचयिता।।एस के कपूर "श्री हंस"*
*बरेली।।।।*
मोब।।।।।।    9897071046
                    8218685464


।।ग़ज़ल।। संख्या 100 ।।*
*।।काफ़िया।। आने ।।*
*।।रदीफ़।। वाले।।*
1.  *मतला*
हे कॅरोना हम नहीं   डगमगाने   वाले
हम हैं मिल जुल कर     जगाने  वाले
2      *हुस्ने मतला*
हम  नहीं कोई बात  यूँ   उड़ाने  वाले
कर चुके हैं  कोशिश आज़माने  वाले
3
बात में रखते हैं हम दम और   वज़न
वैसे तेरे काम तो हैं खूब   डराने वाले
4
डरे घबराये नहीं हैं  तेरे  कत्लेआम से
तेरे वारों से नहीं हम  लड़खड़ाने वाले
5
तू छिपा दुश्मन   ना दिखाई देने वाला
तेरे पासआकर नहीं हम भरमाने वाले
6
तूने सोचा रोक देगा  सारी दुनिया को
पर तुझे भगाने में लगे ये जमाने  वाले
7
माना   तू रोज़ रंग बदल रहा  नये  नये
पर हम भी जिद पे बात मनवाने  वाले
8
*हंस* तू घूप अंधेरा    कर नहीं  सकता
जान ले हम हैं सितारे   जगमगाने वाले

*रचयिता।।एस के कपूर " श्री हंस"*
*बरेली।।।।*
मोब।।।।।      9897071046
                    8218685464

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9450433511, 9919256950