सुनीता उपाध्याय

सरे बाजार वीरानी       बहुत है।
हुई मायूस जिंदगानी   बहुत है। 
***
छिपे हैं रोग से डरकर सभी अब।
हुई अब तक वो नादानी बहुत है।
***
सफीना डूबता अक्सर वहीं पर।
समंदर में जहां पानी    बहुत है।
***
कि धोते हाथ तुम रहना  हमेशा।
परेशानी ये अनजानी    बहुत है। 
***
न देखें धर्म जाति ये     करोना।
इसे लेनी तो कुरबानी  बहुत है। 
***
जिसे हो जान की परवाह सुन लो।
कयामत की घड़ी आनी बहुत है।
***
सड़क पर जा रहे देखो संभलना।
मिलेगी मौत आसानी    बहुत है।
***
सुनीता उपाध्याय
21/4/2020


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... चुप्पी  के   दिन खुशियों के दिन भीगे सपनों की बूंदों के दिन, आते जाते हैं, दि...