सुनीता असीम

जब भी देखा आंखें मलके।


बदरा थे आंसू बन छलके।


***


नाम नहीं लेती रूकने का।


बारिश पड़ती सिर्फ मचलके। 


***


जीवन धारा टेढ़ी होती।


चलना इसमें खूब संभलके।


***


 मुश्किल जीना आज हुआ तो।


कैसे देखूं सपने कलके।


***


कश्ती गोते खाती मेरी।


आंचल मेरा जब भी ढलके।


***


हर घर में अंधेर मचा है।


घर से देखो आप निकलके।


***


कीचड़ ही कीचड़ है जग में।


गिर मत जाना यार फिसलके।


***


सुध ले ली रब ने जब मेरी।


ख़ाक़ हुई दुनिया फिर जलके।


***


सुनीता असीम


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... चुप्पी  के   दिन खुशियों के दिन भीगे सपनों की बूंदों के दिन, आते जाते हैं, दि...