अतिवीर जैन पराग मेरठ

सभी को नमन, 
नारी का मनोबल :-
सीमा पर कुर्बान हुआ सुहाग,
हिम्मत ना हारी नारी,
बेटों को फिर फौज में भेजा,
नारी हिम्मत की बलिहारी.
बेटिओं से बसों में दरिन्दगी,
टूट गयी हिम्मत सारी,
राजधानी बदनाम हुई,
बढ़ गई तकलीफें सारी.
दरिंदो का पक्का ईलाज,
जब तुरन्त किया जायेगा,
तभी दूर होगी तकलीफें,
और मनोबल बढ़ पायेगा.
सीमा पर नारी का सुहाग और बेटा,
देश की रक्षा कर पायेगा.
अतिवीर जैन,मेरठ:


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... चुप्पी  के   दिन खुशियों के दिन भीगे सपनों की बूंदों के दिन, आते जाते हैं, दि...