डॉ. प्रतिभा कुमारी पराशर

तिरंगा 


 


तिरंगा यह प्यारा है


भारत का दुलारा है


तीन रंग डालकर 


तन को सजाइए ।


       


         श्वेत रंग सच्चाई का


          गेड़ुआ बलदाई का


          हरा रंग कहे अब 


          विटप लगाइए।


 


तिरंगा मेरी शान है


भारत की ये आन है


चक्र कहे पथ पर


 कदम बढ़ाइए ।


 


प्रगति प्रतीक यह


देता बड़ी सीख यह


मिल - जुल सब जन


राष्ट्रधुन गाइए ।


 


          डॉ. प्रतिभा कुमारी पराशर


         हाजीपुर बिहार


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... चुप्पी  के   दिन खुशियों के दिन भीगे सपनों की बूंदों के दिन, आते जाते हैं, दि...