सम्राट की कविताएं

रामनवमी की बधाई और शुभकामनाएं
"राम" एक सरल सा शब्द पर होना उतना ही मुश्किल । अपनों के किसी भी निर्णय को सहजता से मान लेना साथ ही अपने निर्णय पर अटल रहना ही राम होना हैं।


राम मूल्यों का आधार है
राम रिस्तों का प्यार है
राम भावों का परिवार है
राम सकल जगत संसार है।।


राम पर्वत सा कठोर है
राम भाव विभोर है
राम चकित चित चोर है
राम मगन घन, मोर है।।


राम कठिन पंथ गामी है
राम सूर्य कूल नामी है
राम ही बैकुंठ धामी है
राम रघुनंदन नामी है।।


राम युग एक अवधी है
राम से घृणा एक व्यधि है
राम सीता की सुधि है
राम जल समाधी है।।


राम नीचता पर प्रहार है
राम जनमानस का प्यार है
राम एक अलग संसार है
राम तुलसी का प्यार है।।


राम भावनाओं का शमशान है
राम रावण का अभिमान है
राम अबोध बालक नादान है
राम केवट के भगवान है।।


राम लव कुश के प्रमाण है
राम समुन्द्र सोखन बाण है
राम मानवता के कल्याण हैं
राम सीता के प्राण है।।


राम केवल राम है
राम भक्त के गुलाम हैं
राम सबके राम है
राम को सबका प्रनाम है।।


🙏🙏🚩🚩जय सियाराम 🚩🚩🙏🙏
©️सम्राट की कविताएं


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... चुप्पी  के   दिन खुशियों के दिन भीगे सपनों की बूंदों के दिन, आते जाते हैं, दि...