सुनील कुमार गुप्ता

कविता:-
    *"सोचकर देखो जरा"*
"क्या-खोया,क्या-पाया
साथी,
इस जीवन में-
सोचकर देखो जरा।
तेरा-मेरा करते -करते साथी,
कितना-कुछ खोया हमने-
सोचकर देखो जरा।
अपने अपनो और देश हित में साथी,
घर में रह कर दिया योगदान-
सोचकर देखो जरा।
विपत्ति के समय में साथी,
तुम्हारा धैर्य देख रहा विश्व,
सोचकर देखो जरा।
तुम चाहोगें तो ये भी साथी,
बीत जायेगी काल रात्रि-
सोचकर देखो जरा।
होगा जीवन का नया सबेरा साथी,
छायेगी खुशियाँ ही खुशियाँ-
सोचकर देखो जरा।।"
ःःःःःःःःःःःःःःःःः        सुनील कुमार गुप्ता
sunilgupta.
ःःःःःःःःःःःःःःःःःः        25-04-2020


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...