कवि कमलेश सोनी

योग दिवस काव्य रंगोली परिवार को ,,,,,,,शव्द सुमन कमलेश के ,,समर्पित,,,21,6,2020


योग का जो उपयोग होगा भली भांति मित्र


         रोग धराशायी होगा आप भी चिरायु हों ।।


वायु के प्रकोप का ना व्यवधान आये कभी


         विधि के विधान बीच आप भी शतायु हों ।।


दर्द में भी सब एक दूजे के हों हमदर्द


         दुःख दर्द दूर हो के सभी दीर्घायु हों ।।


कमलेश सुधामयी वसुधा का हो सुधार 


          पूर्ण हो अपूर्ण आय सम्पूर्ण आयु हो ।।


         कवि कमलेशसोनी 9794493606


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... चुप्पी  के   दिन खुशियों के दिन भीगे सपनों की बूंदों के दिन, आते जाते हैं, दि...