सत्यप्रकाश पाण्डेय

रखना मातु दुलारि.......


 


राधा तेरी मोहिनी,मोहे सकल जहान।


किए बस में त्रिलोकपति,जगतनाथ भगवान।।


 


मेरी जीवन नाव भी,माते तेरे हाथ।


दुख से रखो या सुख से,निशदिन चाहूं साथ।।


 


अदभुत शक्ति तुम्हारी, भजते है घन श्याम।


सत्य शरण माँ आपकी, हृदय बसो अविराम।।


 


नमनीय अभिनन्दनीय,हे राधे सुकुमारि।


कृपा दृष्टि रखना सदा,रखना मातु दुलारि।।


 


 


बृषभानु दुलारी की जय🌹🌹🙏🙏


 


सत्यप्रकाश पाण्डेय


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... चुप्पी  के   दिन खुशियों के दिन भीगे सपनों की बूंदों के दिन, आते जाते हैं, दि...