दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो.......

भले  राम  ने  विजय   है  पायी, 
तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।।

घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब,
लगे   लगाये    लिए   मुखौटे।
क्रोध, कपट  और  चुगली  से,
सजे  सजाये  छल  में  लिपटे।
हैं राम चिरंतन  सत्य सनातन,
रावण   वैर   विकार  उतारो।।

भले  राम  ने  विजय   है  पायी, 
तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।।

खड़े  तमाशा   देखने   वाले,
तेरा  मन  भी   कलुषित  है।
हुआ पतन है आज सभी का,
असुर भाव  से  कलंकित  है।
घूम   रहें   हैं   खर-दूषण   सा,
मायावी मृग मारीच को मारो।।

भले  राम  ने  विजय   है  पायी, 
तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।।

व्यर्थ    हो    रहे    अर्थ    हमारे,
भ्रष्टाचारी     खूब     हैं    बढ़ते।
छाया    है    संकट     का    घेरा,
कहां  अनाचारी  शूली  हैं  चढ़ते।
राजनीति   में   जाति   लड़   रहीं,
कहें  निराला  प्रपंच   को   मारो।।

भले  राम  ने  विजय   है  पायी, 
तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।।

       - दयानन्द त्रिपाठी निराला

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...