सत्यप्रकाश पाण्डेय

करिए नाथ उद्धार.......


 


प्रतिपालक इंसान के, परमब्रह्म भगवान।


सन्तति है सारी प्रजा,रखते है प्रभु ध्यान।।


 


जगतनाथ तुमसे बड़ा,नहीं जगत में कोय।


व्यर्थ प्रपंच में पड़कर,जन भूला क्यों तोय।।


 


शक्ति ज्ञान अजस्र स्रोत, अदभुत तेरे कार्य।


दुख से रखो या सुख से,नाथ सभी स्वीकार्य।।


 


सत्य शरण प्रभु आपकी, रखिए नाथ दुलार।


जीवन अर्पित आपको,करिए नाथ उद्धार।।


 


श्रीकृष्णाय नमो नमः👏👏🌹🌹🌹🌹🌹


 


सत्यप्रकाश पाण्डेय


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल

गीत- दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं....... चुप्पी  के   दिन खुशियों के दिन भीगे सपनों की बूंदों के दिन, आते जाते हैं, दि...