सुनीता असीम

यादों का इक निशाँ तो रहने दे।
आदमी हूं       गुमाँ तो रहने दे।
***
है अधूरा मिलन हमारा ये।
वस्ल की दास्तां तो रहने दे।
***
छिन गई है ज़मीं मेरी कब की।
सर पे इक आसमां तो रहने दे।
***
मत करो नफरतों का सौदा यूं।
प्रेम का कुछ समां तो रहने दे।
***
जानती हूं मेरा नहीं है तू।
देखने में गुमां तो रहने दे।
***
सुनीता असीम
१/४/२०२१

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...